भादवी छठ के मौके पर शनिवार को सवाईभोज की धरती आसीन्द में भगवान देवनारायण स्मृति डाक टिकट जारी किया गया। केन्द्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री सचिन पायलट ने भारतीय डाक विभाग की ओर से आयोजित समारोह में पांच रूपए मूल्य के इस टिकट का अनावरण किया।
सवाईभोज मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में पायलट ने भगवान देवनारायण को जन-जन की आस्था का केन्द्र बताते हुए कहा कि डाक टिकट जारी कर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सचिन का करीब दस मिनट का उद्बोधन सुनने के लिए हजारों लोग बारिश में भी प्रागंण में जमे रहे।
समारोह में राजस्थान परिमण्डल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल राजीव सिंह ने जारी किए गए डाक टिकट के बारे में जानकारी दी। समारोह में जिला प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री जितेन्द्र सिंह, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री रामलाल जाट, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, अजमॆर रिजन कॆ पॊस्टमास्टर जनरल बी. एन. त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन थे। संचालन अशोक व्यास एवं मोहम्मद हनीफ, सहायक निदॆशक डाक सॆवाऎ अजमॆर रिजन ने किया।
इस डाक टिकट, प्रथम दिवस आवरण व विवरणिका की बिर्क्री हॆतु उदयपुर शास्त्री सर्किल फिलाटॆली ब्यूरॊ का विशॆष काउन्टर लगाया गया!
